Jaunpur News : पुलिस प्रशासन ने बच्चा चोरी की फैल रही अफवाहों को लेकर की अपील

Jaunpur News : पुलिस प्रशासन ने बच्चा चोरी की फैल रही अफवाहों को लेकर की अपील

शहर से लेकर गांवों तक मची दहशत, बेकसूर लोगों की हो रही पिटाई
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। देश में इस वक्त एक ऐसे दुश्मन ने दस्तक दी है जो दिखता नहीं है लेकिन किसी भी क्षेत्र में अशांति फैलाने की ताकत रखता है।सामान्य लोगो को कानून अपने हाथ में उठाने के लिए लाचार व मजबूर कर देता है अंजाने डर से असत्य को ही सत्य मानने के लिए मजबूर कर देता है।देश के इस दुश्मन का नाम है अफवाह जो तीन राज्यों के बाद उत्तर प्रदेश में तेजी से फैल रही है प्रदेश के अगल अलग जिलों से बच्चा चोरी की अफवाह ने इतना तूल पकड़ा कि कही भी भीड़ का एक झुंड किसी को भी शक होने पर पिट रहा है ऐसे में भीख मांग कर अपना जीवन जीने वाले असहाय व गरीब लोग समेत बेकसूर राहगीर बेवजह बच्चा चोरी करने के शक से उन्हें बुरी तरह से पिटा जा रहा है।

प्रदेश के ऐसे कई जिले है जहा ऐसी घटनाएं देखने व सुनने को मिल रही है।सोसल मीडिया पर बच्चा चोरी के शक में जनता द्वारा मारने पीटने का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसके डर बस अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजना तो दूर की बात है लोग घरों के अंदर भीषण गर्मी में भी सोने को मजबूर है।जिसको संज्ञान में लेते हुए खुद एडीजी प्रशांत कुमार ने प्रदेशवासियों से अफवाहों से बचते हुए अपने बच्चों को बचाने की सलाह दी उन्होंने कहा कि जिलों को अधिकार दिया गया है कि जहां भी कोई भी जानबूझकर माहौल खराब करे वहा ऐसे लोगों पर रासुका भी लगाई जा सकती है साथ ही आईटी टीम लगातार सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग कर रही है।

जिसपर जौनपुर पुलिस द्वारा अफवाहों के संबंध में लोगों के सहयोग की अपील कर कहा जा रहा है कि अफवाहों पर ध्यान न दे बच्चा चोरी की अफवाह/आशंका पर विना पुष्टि किये किसी भी व्यक्ति के साथ मारपीट/हिंसा न की जाय। मारपीट करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक की जायेगी यदि कहीं पर ऐसी संभावना प्रतीत होता है तो तत्काल इसकी सूचना संबंधित क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी/यूपी -112 को देने के साथ अन्य बाते कही गई हैं तेजस टूडे भी लोगों से अपील करता है कि अफवाहों पर ध्यान न दे खुद अफवाह से बचे व अपने बच्चो को भी अफवाहों से बचाते हुए स्कूल जरूर भेजे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।