Jaunpur News : फार्मा वेलफेयर एसोसिएशन ने निकाली तिरंगा यात्रा
963138
Jaunpur News : फार्मा वेलफेयर एसोसिएशन ने निकाली तिरंगा यात्रा
जौनपुर। फार्मा वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने शुक्रवार को राष्ट्रीय ध्वज की रैली निकाली। नगर के ढालगर टोला से निकली रैली मानिक चौक, अटाला मस्जिद, ख्वाजगी टोला से होते हुये कोतवाली के सामने पहुंचकर समाप्त हो गयी।
इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति में सदस्यों की दुकानों पर तिरंगा झण्डा भी लगवाया। 75वें आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रम के अन्तर्गत औषधि निरीक्षक चन्द्रेश द्विवेदी को 200 तिरंगा प्रदान किया गया। इस अवसर पर सोमेश्वर केसरवानी, विनय गुप्ता, लालजी गुप्ता, जागेश्वर केसरवानी, मदन मोहन वर्मा, मनीष श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।