JAUNPUR NEWS : नगर पंचायत बोर्ड की बैठक सम्पन्न
बद्लापुर, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष प्रतिनिधि वैभव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड की बैठक हुई जहां बतौर मुख्य अतिथि विधायक बदलापुर रमेश चन्द्र मिश्र भी उपस्थित हुये। बैठक में नगर पंचायत के आय के दृष्टिगत भवन मानचित्र शुल्क में वृद्धि एवं होर्डिंग बैनर पर शुल्क, अस्पताल, मैरेज हाल पर कूड़ा निस्तारण शुल्क सफाई, मार्ग, जल, नगर पंचायत का विस्तारीकरण, सफाई व्यवस्था में सभी वार्डों में डस्टबिन, मार्ग प्रकाश व्यवस्था में सभी वार्डों में नये पोल व लाइट की आपूर्ति जलकल व्यवस्था में पाइप लाइन का कार्य व विकास कार्यों को प्राथमिकता और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त करने पर सभी सदस्यों ने सहमति प्रदान किया। साथ ही उपस्थित समस्त सभासदगण से उनके वार्डों की समस्याओं से अवगत हुआ। समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वैभव सिंह, ईओ आस्था पाठक, गंगा प्रसाद सिंह, सभासद लक्ष्मी नारायण पांडेय सहित समस्त वार्डों के सभासदगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











