HomeJaunpurJaunpur News : पंचायत अधिकार महारैली को सफल बनाने को हुई बैठक

Jaunpur News : पंचायत अधिकार महारैली को सफल बनाने को हुई बैठक

Jaunpur News : पंचायत अधिकार महारैली को सफल बनाने को हुई बैठक

कृपाशंकर यादव
सिरकोनी, जौनपुर। पंचायत अधिकार महारैली को सफल बनाने के लिए सिरकोनी ब्लाक पर सभी प्रधानों की बैठक हुई। प्रधान संगठन सिरकोनी अध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने सभी प्रधानों से 28 अक्टूबर को लखनऊ मे रमाबाई पार्क में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि रैली में सिरकोनी ब्लाक की भागीदारी अच्छी होनी चाहिए यही हमारा प्रयास है।

संविधान में प्रधानों के 29 हक के अधिकार निहित है। गांव का विकास होगा तभी देश का विकास होगा। प्रधानों को अधिकार मिलने से गांव के विकास में गति आएगी। इस मौके पर अशोक यादव, बबलू सिंह, साहब लाल, अशोक सिंह, राजकुमार, गुड्डू, अमरनाथ यादव, अनिल यादव, अजय चौहान, जंग बहादुर यादव, अनिल सरोज सहित तमाम प्रधान उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Must Read