Jaunpur News:सगे भाई में हुआ जमीनी विवाद, एक की हुई मौत

Jaunpur News:सगे भाई में हुआ जमीनी विवाद, एक की हुई मौत

मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र तुलापुर गांव में बुधवार को दो सगे भाइयों में खेत का मेड़ बांधने के दौरान विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों भाइयों में हाथापाई होने लगी। इसी दौरान बड़ा भाई राय साहब बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। परिजन आनन—फानन में उन्हें सीएचसी मछलीशहर लेकर पहुंचे जहां चिकत्सक ने मृत घोषित कर दिया।
बताते हैं कि उक्त गांव निवासी मृतक का छोटा भाई महेंद्र सिंह बुधवार को अपने खेत में धान लगाने के लिए खेत की जोताई करवाए थे। ट्रैक्टर से जोताई के दौरान बड़े भाई राय साहब सिंह 52 वर्ष पुत्र बंटेश बहादुर सिंह के खेत का मेढ़ कट गया जिसे वह भी धान लगाने के लिए खेत में पहुंच और मेड़ को ठीक करने लगे। इसके बाद विवाद हो गया और दोनों में हाथापाई और मारपीट हो गई जिससे वह बेहोश हो गए। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी मछलीशहर लेकर आए जहां चिकित्सक ने उनके मौत की पुष्टि कर दी। मृतक के परिजन महेंद्र सिंह के ऊपर पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह, सीओ गिरेंद्र सिंह और कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस बाबत पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र सिंह बताया कि शरीर पर अभी कोई बड़ी चोट नहीं दिखाई दे रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति पता चल पाएगी। स्वजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घटना के आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA