Jaunpur News : जानिए कौन है जौनपुर के सबसे ज्यादा शिक्षित विधायक
जौनपुर। 9 विधानसभा सीट के निष्कर्ष आ गए हैं। जनता द्वारा चुने गए विधायक में MBBS डॉक्टर से लेकर 10वीं पास और एलएलबी डिग्रीधारक शामिल हैं। 9 विधायक में 3 के पास एलएलबी की डिग्री हैं। 2 विधायक MBBS हैं। 3 के पास स्नातक की डिग्री है तो वहीं 1 विधायक मात्र दसवीं पास हैं।
10वीं कक्षा पास हैं रमेश
बदलापुर विधानसभा सीट से बीजेपी के रमेश चंद्र मिश्रा ने जीत हासिल की है। बदलापुर सीट से वह दोबारा विधायक चुने गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी ओम प्रकाश दुबे को चुनाव हराया है। रमेश मिश्रा ने मात्र दसवीं कक्षा तक पढ़ाई की है।
3 के पास LL.B की डिग्री
जौनपुर में तीन विधायकों के पास एलएलबी की डिग्री है। सदर विधानसभा से विधायक चुने गए बीजेपी के गिरीश चंद्र यादव पेशे से वकील हैं। सदर विधानसभा में उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अरशद खान को चुनाव हराया है। मुंगराबादशाहपुर से समाजवादी पार्टी के पंकज पटेल विधायक चुने गए हैं। उनके पास भी एलएलबी की डिग्री है। पंकज पटेल ने मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार अजय शंकर दुबे उर्फ अज्जू भैया को चुनाव हराया है।
वहीं जफराबाद विधानसभा सीट से सुभासपा के जगदीश नारायण राय ने चुनाव जीता है। जगदीश नारायण राय M.A (LL.B) हैं। उन्होंने जफराबाद विधानसभा में बीजेपी के उम्मीदवार डॉ हरेंद्र प्रताप सिंह को चुनाव हराया है। डॉक्टर हरेंद्र प्रसाद सिंह 2017 जफराबाद विधानसभा से विधायक चुने गए थे।
2 MBBS बने विधायक
जौनपुर की मड़ियाहूं और मछलीशहर विधानसभा सीट से दो डॉक्टर विधायक चुने गए हैं। मड़ियाहूं विधानसभा सीट से डॉक्टर आरके पटेल ने चुनाव जीता है। उन्होंने सपा के उम्मीदवार सुषमा पटेल को चुनाव हराया हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई काशी हिंदू विश्वविद्यालय से की है। वही मछली शहर विधानसभा सीट से रागिनी सोनकर ने चुनाव जीता है। रागिनी सोनकर एमबीबीएस हैं। उन्होंने कोलकाता से अपनी पढ़ाई की है। रागिनी सोनकर ने बीजेपी के मेंहीलाल गौतम को चुनाव हराया है।
3 के पास स्नातक की डिग्री
मल्हनी विधानसभा से लकी यादव विधायक चुने गए हैं। लकी यादव पूर्वांचल विश्वविद्यालय से स्नातक हैं। उन्होंने 2018 में अपना स्नातक पूरा किया है। शाहगंज विधानसभा से निषाद पार्टी के उम्मीदवार रमेश सिंह विधायक चुने गए हैं। रमेश सिंह ने 1999 में स्नातक पूरा किया था। वही केराकत विधानसभा से तूफानी सरोज विधायक चुने गए हैं। तूफानी सरोज के पास भी स्नातक की डिग्री है।
साभार—
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।