HomeJaunpurJaunpur News : नदी में डूबने से युवक की हुई मौत, परिवार...

Jaunpur News : नदी में डूबने से युवक की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

Jaunpur News : नदी में डूबने से युवक की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

श्यामधनी यादव
पराऊगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मई टूटवाकपुरा एवं पसेवा घाट स्थित गोमती नदी में स्नान करने गये लगभग 17 वर्षीय अजीत कुमार पुत्र प्रकाश कुमार की नहाते वक्त डूबने से मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार अजीत कुमार अपने दो साथियों के साथ नदी में स्नान करने के लिए गए थे।

स्नान करते समय नदी के बीचों-बीच धारा में चले गये। वहीं अन्य दो सहयोगी भी साथ में तैरते हुए चले गए जहां अजीत नदी के बीचों-बीच गहराइयों में फस गए और डूबने लगे। वहीं अन्य 2 साथी तैरकर नदी से बाहर निकलने में सफल रहे बाहर निकलते हुए बचाव हेतु दोनों साथियों ने आवाज लगाई। मौके पर सूचना सुनकर स्थानीय एवं प्रशासन के लोग बचाव कार्य हेतु पहुंचते तब तक अजीत की मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। अजीत अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। मृत्यु की सूचना मिलते ही घर एवं क्षेत्र में कोहराम मच गया। वहीं अजीत के पिता राजगीर का कार्य करते हैं।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read