Jaunpur News: राजकीय आईटीआई सिद्दीकपुर में दिव्यांगजन रोजगार मेला 7 को

  • राजकीय आईटीआई सिद्दीकपुर में दिव्यांगजन रोजगार मेला 7 को

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। शासन की मंशा एवं जिलाधिकारी के निर्देश और मुख्य विकास अधिकारी की देख—रेख में कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत 3 से 10 अगस्त दिव्यांग रोजगार सप्ताह आयोजन के उपलक्ष्य में कौशल विकास, राजकीय आई0टी0आई0, जिला दिव्यांग जन कल्याण विभाग, उद्योग विभाग एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय आई0टी0आई0 सिद्दीकपुर में 7 अगस्त को प्रातः 10 बजे से एक दिवसीय दिव्यांगजन (विकलांग) रोजगार मेले का आयोजन होगा।