HomeJaunpurJaunpur News : जेसीआई क्लासिक ने किया आम सभा का आयोजन

Jaunpur News : जेसीआई क्लासिक ने किया आम सभा का आयोजन

Jaunpur News : जेसीआई क्लासिक ने किया आम सभा का आयोजन

अभिताष गुप्ता अध्यक्ष व आशीष गुप्ता सचिव चुने गये

जौनपुर। जेसीआई जौनपुर क्लासिक ने संस्थापक अध्यक्ष, वर्तमान अध्यक्ष सुजीत अग्रहरी एवं चुनाव अधिकारी अजय गुप्ता के निर्देशन में वार्षिक आम सभा का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य विषय आगामी सत्र 2022 के लिए अध्यक्ष पद हेतु चुनाव/चयन प्रक्रिया थी। सभा में उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से अभिताश गुप्ता को सत्र 2022 के लिये अध्यक्ष चुना। साथ ही सचिव पद हेतु आशीष गुप्ता व सत्र 2023 के लिए अध्यक्ष पद हेतु प्रथम उपाध्यक्ष शिवम सिंह को निर्वाचित किया गया।

सत्र 2022 के कोषाध्यक्ष पद पर राजेश किशोर को पुनः चयनित किया गया जिसकी सभा में उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिताश ने कहा कि वर्ष 2017 में जब संस्था की स्थापना हुई तो उस वक्त उन्हें संस्थापक अध्याय सचिव की जिम्मेदारी दी गयी थी और संस्थापक अध्यक्ष के मार्गदर्शन में उस जिम्मेदारी को पूर्ण तन्मयता के साथ निर्वहन करने का सफल प्रयास किया था। उसी क्रम में सदन द्वारा दी गयी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी को वह पूर्ण लगन, निष्पक्षता के साथ निभाने का भागीरथ प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन सह सचिव योगेश साहू ने किया। इस अवसर पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर, पूर्व अध्यक्ष श्यामजी सेठ, मनीष गुप्ता, आशीष चौरसिया, राजेश अग्रहरि, विष्णु सहाय, संजीव साहू, अमित पांडेय, प्रदीप सेठ, अविनाश गोयल, राजेश किशोर, आशीष गुप्ता, रसाल बरनवाल, रुपेश, श्रवण श्रीवास्तव, मनोज शर्मा, शशि गुप्ता, विनोद गुप्ता, शिवम सिंह, कार्तिक सेठी, गौरव मिंगलानी, रणजीत सिंह, ज्ञानेंद्र साहू, अमित, बालकृष्ण, अरुण केसरी, योगेश साहू, हर्षित अग्रहरी, विजय पंडा, राज्यवर्धन आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Must Read