JAUNPUR NEWS : श्री मां आद्या शक्ति दक्षिणा काली मन्दिर में हुआ हवन—पूजन

JAUNPUR NEWS : श्री मां आद्या शक्ति दक्षिणा काली मन्दिर में हुआ हवन—पूजन

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। नगर के सिटी स्टेशन रेलवे क्रासिंग के निकट स्थित श्री मां आद्या शक्ति दक्षिणा काली मन्दिर पर शारदीय नवरात्र के नवमी के दिन सोमवार को पूजारी भगवती सिंह ने सैकड़ों लोगों का हवन पूजन कराया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि ‘ॐ क्रीं क्रीं कालिकाएं नमः’ मंत्र का जाप करने से सभी बीमारियां दूर हो जाती हैं।हवन से आस-पास का वातावरण शुद्व हो जाता है और प्राणियों में सर्वधन का संचार हो जाता है। घंटा व शंख की ध्वनि से वातावरण अत्यन्त आनन्दमय हो जाता है। ऐसे में कलयुग में काली उपासना परम शक्ति वर्धक एवं मंगलकारी है। पूर्ण श्रद्धा एवं अटल विश्वास के साथ मां की उपासना सदैव कल्याणकारी होता है। कलयुग में मां दक्षिणा काली की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। इस अवसर पर सपा नेता अजय त्रिपाठी, वेद प्रकाश सिंह एडवोकेट, मतिवार सिंह, प्रधानाचार्य बाबा सिंह, मिथिलेश सिंह, दलसिंगार विश्वकर्मा, रामपाल विश्वकर्मा, प्रधानाचार्य बाबा सिंह, पीयूष श्रीवास्तव, लकी अग्रहरी, सर्वेश सिंह सोनू, सपा नेता भानु प्रताप मौर्य, मनीष सोनकर, वन्देश सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA