मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आवेदन शुरू

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आवेदन शुरू

गरीबों की बेटियों के हाथ होंगे पीले
अजय जायसवाल
प्रतापगढ़। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर युवक व युवतियों को अनुदान दिया जाता है। योजना के तहत अब विधवा की पुत्री के साथ ही यदि विधवा दूसरा विवाह करना चाहती है तो उसे भी सामूहिक शादी अनुदान की राशि दी जाती है। इसमें अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति, अल्पसंख्यक वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर को अनुदान दिया जाता है। समाज कल्याण विभाग द्वारा हर साल गरीब युवक, युवतियों के अलावा विधवा की शादी कराई जाती है। इसमें निकायों के अलावा नगर पंचायतों से विवाद के लिए फार्म भराया जाता है। इसके बाद एक निश्चित तिथि पर ब्लाक कार्यालयों में शादी होती है। इसमें 35 हजार रुपये लड़की यानी दुल्हन के खाते में शादी के बाद भेजे जाते हैं। 10 हजार रुपये का सामान दुल्हन को उपहार स्वरूप दिया जाता है। छह हजार रुपये प्रशासन आयोजन पर खर्च करता है। आगामी नवंबर माह में सामूहिक विवाह होंगे। शासन शुभ मुहूर्त की तिथियां तय करने की तैयारी में है। जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि नवंबर माह में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह होना है। विभाग की वेबसाइट पर आवेदन हो रहा है। निश्चित तिथि पर विवाह होगा।

सर्वर गुल होने से आवेदन पर संकट
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की वेबसाइट पर आवेदन किए जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से सर्वर गुल है। इससे वेबसाइट खुल नहीं रही है। आवेदन न होने से आवेदकों को तमाम दिक्कतें हो रही हैं। इसके लिए आवेदक समाज कल्याण विभाग व ब्लाक कार्यालयों का भी चक्कर लगा रहे हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA