JAUNPUR NEWS : गुजरात के मुख्यमंत्री ने विदुषी को किया सम्मानित

JAUNPUR NEWS : गुजरात के मुख्यमंत्री ने विदुषी को किया सम्मानित

विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय तहसील के त्रिलोचन महादेव बाजार की निवासी वह जनपद की प्रतिभावान गायिका विदुषी वर्मा को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गांव वडनगर में गुजरात स्टेट संगीत नाटक अकादमी, गांधीनगर द्वारा आयोजित ताना-रीरी संगीत महोत्सव 2023 में देश के जाने-माने कलाकारों के बीच गायन प्रस्तुत किया। विदुषी ने सर्वप्रथम राग केदार में विलंबित एकताल में चांदनी रात हे री माई, मध्यालय तीन ताल में खिल रही चांदनी कैसी एवं ट्रुतलय तीन ताल में मिलन को चलत नार कर श्रृंगार तत्पश्चात ठुमरी कैसे कटे दिन रैन एवं भजन सुनाकर उपस्थित हजारों सुधी श्रोताओं को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। विदुषी के साथ हारमोनियम पर दीपेश सुथार एवं तबले पर राकेश वाणी ने सुमधुर संगत प्रदान की। कार्यक्रम के आरंभ में विदुषी को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल एवं संस्कृति मंत्री मुलु भाई पटेल ने अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने विदुषी की प्रतिभा को भी सराहा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA