HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : खाद्य निरीक्षकों का छापामार अभियान जारी, लिये गये 30...

JAUNPUR NEWS : खाद्य निरीक्षकों का छापामार अभियान जारी, लिये गये 30 नमूने

JAUNPUR NEWS : खाद्य निरीक्षकों का छापामार अभियान जारी, लिये गये 30 नमूने

जौनपुर। जिलाधिकारी अनुझ झा के निर्देश के अनुपालन के क्रम में दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज पर्व को देखते हुए मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के भण्डारण/विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा चलाये जा रहे विशेष छापामार अभियान के अन्तर्गत मंगलवार को खाद्य सचल दल द्वारा मई जौनपुर से पेड़ा, बरफी, अलीगंज से छेना मिठाई, बरफी, लखऊआं से बेसन का लड्डू, लेदुका से मिश्रित दूध, कलाकन्द, गुलाब जामुन, शिवगुलामगंज से मिश्रित दूध, बटाऊबीर से पेड़ा, विशेषरपुर से आर.सी.एम. ब्राण्ड के लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, अचार, नमक, कुत्तूपुर से वेफर, केक, 2 स्नैक्स, छेना की मिठाई, 2 रिफाइण्ड सोयाबीन तेल, खोया, कुहियां से पापड़, भुना चना, हल्दी, सत्तू, मल्हनी से 3 बिस्कुट एवं कचरी का नमूना जनहित में जांच हेतु संग्रहीत किया गया। इस प्रकार जनपद के विभिन्न स्थानों पर स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण करते हुये मिलावट के सन्देह के आधार जनहित में विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 30 नमूने लिये गये। समस्त खाद्य कारोबारकर्ताओं से अपील किया गया कि आप लोग खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत खाद्य कारोबार संचालन हेतु अनिवार्य वैध खाद्य पंजीकरण/खाद्य अनुज्ञप्ति अवश्यक प्राप्त कर लें तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 एवं सम्बन्धी विनियम 2011 में विहित प्राविधानों का अनुपालन करते हुए खाद्य कारोबार का संचालन करें, अन्यथा पाये जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ता के विरूद्ध नियमानुसार सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही किया जायेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read