HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : पिकप सहित लाखों का सामान चोरी

JAUNPUR NEWS : पिकप सहित लाखों का सामान चोरी

JAUNPUR NEWS : पिकप सहित लाखों का सामान चोरी

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के पट्टीनरेन्द्रपुर बाजार में दुकान के सामने से लाखों के सामान सहित पिकअप वैन चोरी हो गई। वाहन स्वामी ने चोरी की शिकायत स्थानीय पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी पूर्व प्रधान अर्जुन प्रसाद सिंह की पट्टीनरेन्द्रपुर बाजार स्थित खुटहन रोड पर किराने की दुकान है। मंगलवार को वह अपनी पिकप यूपी 62 टी 9225 द्वारा शाहगंज बाजार से अपना तथा अन्य दुकानदारों का सामान लाकर सामान सहित पिकप अपनी दुकान के सामने खड़ा कर दिये। रात में चोर सामान सहित पिकप लेकर फरार हो गये। अर्जुन सिंह रात लगभग तीन बजे सोकर उठे और बाहर आकर देखे तो सामान सहित पिकप गायब थी। उसने घटना की जानकारी 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी। पिकप में चीनी, रिफाइन, सरसो तेल, चूनी, चोकर, पान सामग्री, नमकीन आदि लगभग 4 लाख रूपये कीमत का सामान रखा गया था। चोरी की घटना के सम्बन्ध में पीड़ित द्वारा थाने पर लिखित तहरीर दी गई है। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रेमशंकर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्रकरण में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read