JAUNPUR NEWS : धर्म की रक्षा के लिये प्रभु लेते हैं अवतार: पं. वायुनंदन

JAUNPUR NEWS : धर्म की रक्षा के लिये प्रभु लेते हैं अवतार: पं. वायुनंदन

बृजेश यादव
खुटहन, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में व्यास पीठ से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए पंडित वायुनंदन महाराज ने कहा कि जब जब पृथ्वी पर आसुरी शक्तियों का अत्याचार बढ़ा है। उनके द्वारा साधु संतों और धर्म को हानि पहुंचाई गई है, तब तब प्रभु अलग अलग स्वरूपों में अवतरित होकर अधर्मियों का जड़ मूल से नाश तथा धर्म की स्थापना किये हैं।

श्री महराज ने कहा कि समय और परिस्थितियों के अनुसार मानवीय सोच और उनके व्यवहार में परिवर्तन देखने को मिलता रहता है जो व्यक्ति हर परिस्थिति में समभाव रखता हो वही ईश्वर का सच्चा भक्त है। हमें छोटी मोटी सफलताओं से अहम और हमने यह कर लिया ऐसा बहम मन से निकाल देना चाहिये। पूरे संसार को चलायमान करने वाला एकमात्र महा शक्तिशाली ईश्वर ही है।

उसी के इशारे पर ही संसार की सारी गतिविधियां संचालित होती है इसलिये मानव को अहंकार और निराशा दोनों नहीं करनी चाहिये। इस मौके पर हरीप्रसाद मिश्र, दुर्गावती देवी, ओम प्रकाश मिश्र, जमुना प्रसाद, बब्बन मिश्र, तीर्थराज मिश्र, अमरदेव मिश्र, हरिकृष्ण पाण्डेय आदि उपस्थित रहे। आयोजक पूर्व प्रवक्ता ज्ञानेन्द्र मिश्र ने आगंतुकों का स्वागत व आभार प्रकट किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला