विशेष अपराध सूचना ब्यूरो की कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न

विशेष अपराध सूचना ब्यूरो की कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न

जितेन्द्र चौधरी
वाराणसी। शिवपुर तरना स्थित लक्ष्मी वाटिका में विशेष अपराध सूचना ब्यूरो की बैठक हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी महिला सभा उ.प्र. श्रीमती रीबू श्रीवास्तव, विशिष्ठ अतिथियों में डा. नगीना सिंह यादव प्रधानाचार्य काशी कृषक इंटर कालेज हरहुआ वाराणसी एवं देवेंद्र शर्मा क्राइम ब्रांच क्षेत्राधिकारी वाराणसी परिक्षेत्र रहे। अतिथियों द्वारा नव नियुक्त पदाधिकारियों को आईडी कार्ड एवं नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।

जिसमें वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर, भदोही इत्यादि जनपदों के पदाधिकारीगण मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष विशेष अपराध सूचना ब्यूरो लक्ष्मीशंकर राजभर ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा कमेटी के लोगों को संगठन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई जिसमें बताया गया कि विशेष अपराध सूचना ब्यूरो भ्रष्टाचार, अपराध एवं आतंकवाद के खिलाफ क्या भूमिका निभा सकता है, राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ साथ मंचासीन संगठन से ही राष्ट्रीय मुख्य सचिव महावीर प्रसाद श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैनेंद्र कुमार मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष उ.प्र. डा. शैलेन्द्र बहादुर सिंह, जिला संयोजक जौनपुर गीता सिंह रहीं।

कार्यक्रम का संचालन डा. कमलेश कुमार कन्नौजिया ने किया। इसी क्रम में संगठन से ही संयुक्त सचिव उ.प्र. अभिषेक मौर्य, सचिव चेत सिंह, सचिव अजमद अली, जिला उप प्रभारी जौनपुर सत्यम प्रजापति, विधिक सलाहकार मनोज कुमार विश्वकर्मा, जिला मीडिया प्रभारी जौनपुर आशीष मौर्य, जिला सचिव जौनपुर नीरज गुप्ता, संजीव श्रीवास्तव, वीरेन्द्र कुमार प्रजापति, राहुल सिंह कश्यप, नागेंद्र कुमार वर्मा, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला