JAUNPUR NEWS : सड़क दुघर्टना में चार युवक घायल, दो गम्भीर

JAUNPUR NEWS : सड़क दुघर्टना में चार युवक घायल, दो गम्भीर

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क दुघर्टना में बाइक व कार सवार 4 युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त दो युवक को बेहतर इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के सुल्तानपुर मार्ग स्थित समधीपुर गांव के समीप रविवार को सरपतहा थाना क्षेत्र के रामनगर कटघर गांव निवासी 36 वर्षीय रिंकू तिवारी पुत्र शशि नारायन तिवारी व 35 वर्षीय अतुल पांडेय उर्फ सिंटू पुत्र राजवंत अपने कार से शाहगंज आ रहें थे कि समधीपुर गांव के समीप अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे पेड़ से टकराने से दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उक्त घायलों को गाड़ी से बाहर निकलकर एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं सुल्तानपुर जनपद के बेलवाई चौकी निवासी 35 वर्षीय हरिओम व 30 वर्षीय राधेश्याम रविवार को शाहगंज आने के दौरान चिरैया मोड़ के समीप बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला