JAUNPUR NEWS : एएसआई के पूर्व निदेशक सैयद जमाल हसन नहीं रहे

JAUNPUR NEWS : एएसआई के पूर्व निदेशक सैयद जमाल हसन नहीं रहे

जौनपुर। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के पूर्व निदेशक दिल्ली सैयद जमाल हसन का रविवार की सुबह दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे नगर के बलुआ घाट के निवासी थे और एएसआई विभाग में वे देश के विभिन्न प्रांतों में अपनी सेवा देने के बाद 5 वर्ष पूर्व दिल्ली से निदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके निधन की सूचना से शोक संवेदना प्रकट करने वालों का शाही किला स्थित उनके पैतृक आवास पर तांता लगा रहा।

उनके बड़े भाई साजिद हसन व छोटे भाई माजिद हसन ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर देर रात्रि दिल्ली से बलुआघाट लाया जायेगा और सोमवार की सुबह 10 बजे बलुआघाट स्थित मेंहदी वाली जमीन पर सुपुर्देखाक किया जायेगा। सैयद जमाल हसन देश की मीडिया की सुर्खियों में उस समय आये थे जब उन्नाव के कंकनखेड़ा गांव में खजाने की खुदाई को लेकर मीडिया की सुर्खिंयां बनी थीं तब उन्होंने अपनी बेबाकी से मीडिया का आकर्षण अपनी तरफ किया था।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला