JAUNPUR NEWS : संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, किराने की दुकान जलकर खाक

JAUNPUR NEWS : संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, किराने की दुकान जलकर खाक

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के डेहरी गांव तिराहे पर स्थित किराने की एक दुकान बीती रात संदिग्ध अवस्था में जलकर खाक हो गयी। जिसमें पीड़ित को लाखों की लागत के सामान का नुकसान उठाना पड़ा। बताया जाता है कि क्षेत्र के डेहरी गांव स्थित तिराहे पर गांव के ही सुरेन्द्र यादव ने किराने की दुकान डाल रखी थी।

रोजाना की तरह शनिवार देर शाम कामकाज से छुटकारा पाने के बाद दुकान बढ़ाकर घर चले गये। दूसरे दिन रविवार की भोर मार्निंग वाक पर निकले लोग दुकान में लगी आग देख शोर मचाने लगे। मौके पर जुटी भीड़ ट्यूबवेल आदि चलवाकर किसी तरह आग पर काबू तो पा लिया लेकिन दुकान पूरी तरह से जलकर खाक हो गयी। जिसमें पीड़ित को लाखों की लागत के सामान का नुकसान उठाना पड़ा। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। वैसे लोगों द्वारा शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला