आशा बहू के परिजन के साथ दबंग ने की मारपीट
जान से मारने की दी धमकी
रूपा गोयल
बांदा। कमासिन थाना क्षेत्र के इटर्रा बढौनी ग्राम पंचायत में दबंगों का कहर जारी है। जानकारी के अनुसार कमासिन थाना क्षेत्र के इटर्रा बढौनी गांव में एक दबंग बीते देर रात शराब के नशे में धुत होकर अपने दरवाज़े के बाहर बैठे स्वास्थ्य विभाग में संविदा के पद पर कार्यरत आशा बहू शिवकुमारी के पुत्रों के ऊपर जान से मारने की नियत से लाठी डंडों से मार-पीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित शिकायत लेकर थाने पहुंची। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं किया। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने लाकर कुछ दलालों के माध्यम से मामूली धाराओं में चालान करने की फ़िराक में है। पीड़ित ने बताया कि यह अपराधी प्रवृत्ति के लोग हैं। पहले भी हम लोगों पर हमला कर चुके हैं किन्तु पुलिस पता नहीं किसके दबाव में आकर इनके साथ नरमी बरत रही है।
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कराये जाने की मांग की है। दूसरी तरफ जब इस प्रकरण में कमासिन थाना से जानकारी चाही गई तो थाना प्रभारी ने बताया कि 107/16 में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।







