JAUNPUR NEWS : भूत—प्रेत के विवाद में मारपीट, चार घायल

JAUNPUR NEWS : भूत—प्रेत के विवाद में मारपीट, चार घायल

विवेक सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के क्षेत्र के समोपुर गांव में भूतप्रेत के विवाद में मारपीट हो गयी। मारपीट में तीन महिलाओं तथा एक किशोरी को चोट आयीं। घटना की सूचना और पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी लालमनी देवी पत्नी बृजेश कुमार से पड़ोस के धर्मवीर के परिवार से पुराना भूत—प्रेत देने का विवाद चल रहा था। उसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी। मारपीट के दौरान सन्तिमा पुत्री बृजेश कुमार को राज कुमार पुत्र धर्मबीर ने गाल में दाँत से काट लिया। तीन महिलाएं भी एक दूसरे से से मारपीट के दौरान घायल हो गयीं। घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग थाने गये जहां पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *