JAUNPUR NEWS : साड़ के हमले से किसान घायल, हालत नाजुक
खेत में सिंचाई करने के लिये गया था किसान
विरेन्द्र यादव/अजय विश्वकर्मा
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के छबीलेपुर गांव में खेत की सिंचाई करने के लिए गए किसान को एक साड़ ने दौङाकर मार दिया। परिजनों ने आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, उनकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार छबीलेपुर गांव में खेत की सिंचाई करने के लिए 60 वर्षीय नरोत्तम प्रजापति गए थे। इसी दौरान खेत में से साड को भागने की कोशिश किया लेकिन साड़ ने उन्हें दौड़ाकर प्राणघातक हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शरीर में कई जगह गंभीर चोटें आईं।
बताया जाता है कि हाथ पैर व रीढ की हड्डी भी टूट गई है और जब उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद वह साड़ गांव के और कई लोगों पर हमला बोला लेकिन लोग किसी तरह भागकर जान बचाये। छबीलेपुर गांव में साड़ का आतंक फैला हुआ है। इसके पहले भी कई लोगों पर वह हमले कर चुका है। साड़ द्वारा लगातार हमले से गांव वाले दहशत में है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














