JaunpurNews:राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर में 31 को लगेगा रोजगार मेला
सिद्दीकपुर, जौनपुर। निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर के संयुक्त तत्वावधान में 31 जुलाई को प्रातः 10 बजे रोजगार मेला का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कैम्पस में होगा। मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया जाना प्रस्तावित है जिसकी शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टर, आईटीआई एवं स्नातक उत्तीर्ण है।
आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थियों का कैम्पस सलेक्शन होगा जहां अभ्यर्थी अपने योग्यतानुसार प्रतिभाग करते हुए विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त करें। यह जानकारी देते हुये जिला सेवायोजन अधिकारी जय प्रकाश पासवान ने बताया कि रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षिक अभिलेखों की छाया प्रति आई0डी0 प्रूफ बायोडाटा सहित प्रतिभाग करें। सेवायोजन वेब पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर अभ्यर्थियों को अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील किया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












