Jaunpur News : सम्राट अशोक ने विश्व को प्रेम, करुणा व मैत्री का दिया संदेश: पूनम

Jaunpur News : सम्राट अशोक ने विश्व को प्रेम, करुणा व मैत्री का दिया संदेश: पूनम

धूमधाम से मनाई गई सम्राट अशोक की जयन्ती

अजय पाण्डेय
जौनपुर। प्रियदर्शी अशोक मिशन के तत्वावधान में मंगलवार को महामानव सम्राट अशोक महान की जयंती नगर पालिका परिषद में धूमधाम से मनाया गया। जयंती समारोह की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद जौनपुर की अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष वाराणसी से पूनम मौर्या का आगमन हुआ था।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता तेज प्रताप सिंह मौर्य रहे। जयन्ती समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूनम मौर्या ने कहा कि आज पूरे विश्व को सम्राट अशोक महान जैसे शासन की जरूरत है जिन्होंने विश्व को प्रेम करुणा मैत्री का संदेश दिये। उनकी प्रासंगिकता आज और बढ़ जाती है। अध्यक्षता कर रहीं मनोरमा मौर्या ने कहा कि सम्राट अशोक महान के पदचिन्हों पर आज फिर पूरे विश्व को चलने की जरूरत है। मुख्य वक्ता तेज प्रताप सिंह ने कहा कि भारत को सम्राट अशोक महान की शिक्षा प्रणाली से सीख लेते हुए धर्म और विज्ञान को साथ-साथ लागू करना चाहिए ताकि जनमानस से मानवता, मैत्री, प्रेम के साथ-साथ वैज्ञानिक वातावरण देश को दिया जा सके। जयंती समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में चेयरमैन प्रतिनिधि डा. रामसूरत मौर्य, प्रियदर्शी अशोक मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार कुशवाहा, संपादक देवी दयाल सिंह, डॉ. राम अवध यादव, सूरत से आए उद्योगपति जवाहरलाल मौर्य, राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय कुमार मौर्य, भभुआ बिहार से आए प्रोफेसर विनय मौर्य, विजय बहादुर सिंह, मौर्य बंधुत्व क्लब के संस्थापक राम सजीवन मौर्य उपस्थित रहे। जयंती समारोह का उद्घाटन शाक्य मौर्य सभा के जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मौर्य, प्रियदर्शी अशोक चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट राधेश्याम मौर्य, प्रियदर्शी अशोक मिशन जौनपुर के अध्यक्ष रमेश मौर्य ने किया। संचालन दूधनाथ मौर्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम राकेश मौर्य बदलापुरी ने किया। इस अवसर पर श्यामलाल मौर्य मुनीम जी, संतोष मौर्य मुन्ना, रंजीत मौर्य, राम जियावन मौर्य, महेंद्र मौर्य, डॉ. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, सुजीत कुमार मौर्य, सुजीत कुमार मौर्य, उमेश चंद्र मौर्य, डीसी दादा, कैलाश नाथ मौर्य, नरसिंह मौर्य, चंदन मौर्य, स्वदेश मौर्य, अनिल कुमार मौर्य, संरक्षक मंडल से संतोष कुमार मौर्य सभासद, तेजू मौर्या पूर्व प्रधान, कमलाकांत मौर्य, जगदीश मौर्य उर्फ गप्पू सभासद, मीडिया प्रभारी पंकज कुमार मौर्य आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent