महान दिवस पर चिकित्सकों एवं शिक्षकों का हुआ सम्मान
जेसीआई शाहगंज संस्कार के जेसी सप्ताह का हुआ भव्य समापन

तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। अन्तरराष्ट्रीय संस्था जूनियर चेम्बर इण्टरनेशनल (जेसीआई) की स्थानीय शाखा जेसीआई शाहगंज संस्कार की ओर से जौनपुर मार्ग स्थित एक होटल में जेसी सप्ताह के अंतिम दिन ‘महान दिवस’ कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेंद्र सिंह ने क्षेत्र के चिकित्सकों एवं शिक्षकों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
इस मौके पर क्षेत्राधिकारी श्री सिंह ने जेसीआई शाहगंज संस्कार की ओर से किये जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुये कहा कि संस्था द्वारा समाजहित में किये जा रहे प्रयास क्षेत्र, जनपद और प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। अनुशासित समाज के निर्माण की सीख देने से पहले स्वयं अनुशासित होना आवश्यक है। जब हम अपने आचरण और व्यवहार में अनुशासन को अपनाएंगे, तभी दूसरों को भी अनुशासित समाज के निर्माण के लिए प्रेरित कर सकेंगे।
वहीं प्रभारी निरीक्षक ने भी संस्था के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों का उत्साह बढ़ाते हैं। इस जेसी सप्ताह के चेयरमैन इकरार खान ने सप्ताह भर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। इसके बाद कार्यक्रम संयोजक— आमिश खान, कुशाग्र अग्रहरि, मोहम्मद शाहिद नईम, डॉ. नीरज सोनी, रजा हुसैन, अब्दुर्रहमान खान, उप चेयरमैन डॉ. सौम्या अग्रहरि, साकिब खान को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संयुक्त संचालन पूर्व अध्यक्ष पंकज सिंह, अखलाक खान और डॉ. सौम्या अग्रहरि ने किया। अन्त में संस्थाध्यक्ष रविशंकर चतुर्वेदी ने सभी अतिथियों, सम्मानितजनों एवं आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम के समापन की घोषणा किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता पवन पाल, विक्रम सिंह, असलम इराकी, अशोक सोनकर, अंकुर सिंह, रामलीला समिति के पूर्व अध्यक्ष संदीप जायसवाल, संस्कार भारती के अध्यक्ष रचित चौरसिया, लायंस क्लब स्टार के अध्यक्ष सतीश गुप्ता, राकेश अग्रहरि, मनीष अग्रहरि सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।







