Jaunpur News:काम ऐसा करो कि इतिहास बन जाय…
जौनपुर। जेसीआई जौनपुर के अध्यक्ष आशुतोष जायसवाल के नेतृत्व में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम के माध्यम से 400 पौधों को उटरुकला गांव में लगाकर उस स्थान का नाम जेसीआई वाटिका रखा गया। 400 पौधों को लगाने के लिए पौधा लगाने की मशीन मंगाई गई थी जिसके द्वारा कम समय में पौधों को लगाया जा सके।
कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने जेसीआई वाटिका बनाए जाने पर अध्यक्ष आशुतोष जायसवाल सहित उनकी पूरी टीम को बधाई दिया। निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप सिंह ने वृक्ष को जीवन से जुड़ा हुआ बताया। ग्राम प्रधान ज्योति यादव, उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, उपाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, उपाध्यक्ष संतोष मेडिकल, उपाध्यक्ष रन्जीत सिंह, संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी अंजनी प्रजापति, नये सदस्य सतीश जायसवाल, अरुण यादव, पूर्व प्रधान पन्ना लाल गौतम, हुबेदार यादव, दिनेश जायसवाल, अन्जू जायसवाल का सराहनीय योगदान रहा। अन्त में अंजू जायसवाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












