एनएलसी स्कूल में हर्षोल्लासपूर्वक दीपोत्सव
तेजस टूडे सं.
बृजेश यादव
खुटहन, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित एन.एल.सी. इंटरनेशनल स्कूल पनौली में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता एवं कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए एक से बढ़कर एक सुंदर एवं आकर्षक रंगोलियाँ बनाईं। रंग-बिरंगी रंगोलियों से विद्यालय परिसर जगमगा उठा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं त्योहारों के प्रति जागरूकता और रचनात्मकता को बढ़ावा देना था।
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर कुशाग्र चौधरी, प्रधानाचार्य अंकित कुमार, उप-प्रधानाचार्य संदीप मिश्रा, परीक्षा नियंत्रक डाली वर्मा उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की तथा उन्हें दीपावली की शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय परिवार ने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना किया।











