Jaunpur News : दबंगों ने लाठी-डण्डे से जमकर मारा, वीडियो हुआ वायरल
विवेक सिंह
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सादीपुर गांव में सुबह दबंगों द्वारा लाठी डण्डे से महिला सहित अन्य कई लोगों को मारने-पीटने का वीडियो वायरल हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी अनिल पाल पुत्र रामबली पाल ने जलालपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि पड़ोस के रहने वाले दबंग किस्म के घनश्याम, रामचरन, अंकित, हरिओम सहित दर्जनों लोगों ने लाठी-डण्डे से लैस होकर पीड़ित के दरवाजे पर आकर पीड़ित के पिता, पत्नी व बहन को घर में से घसीट कर दौड़ाकर मारने-पीटने लगे तथा पीड़ित के पत्नी के गले से सोने की चैन भी छीन लिया। पीड़ित परिवार ने इस प्रकार की घटना की सूचना जलालपुर पुलिस को देते हुए दबंगों से परिवार की जान-माल की सुरक्षा का गुहार लगाई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












