JAUNPUR NEWS : चन्द्रयान-3 की सफलता पर ओमेगा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बाटीं मिठाइयां

JAUNPUR NEWS : चन्द्रयान-3 की सफलता पर ओमेगा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बाटीं मिठाइयां

श्यामधनी यादव
श्यामधनी, जौनपुर। चन्द्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर गुरुवार को ओमेगा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पराऊगंज बाजार में राहगीरों एंव व्यपारियों में मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। छातीडीह गांव में स्थित ओमेगा पब्लिक स्कूल के चैयरमैन पंकज भूषण मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में विद्यालय के बच्चों ने चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर काफी उत्साह के साथ रैली निकाली। इस दौरान विद्यालय की छात्रा निर्मला सिंह, नम्रता वर्मा, अंजली यादव, रुचि यादव एवं कशिश विश्वकर्मा की टोली ने स्वरचित ‘चंद्रयान मिशन सफल’ बधाई गीत गाकर इसरो के उन महान वैज्ञानिकों को जिनकी वजह से यह खुशी प्राप्त हुई, बधाई दिया।इस दौरान बच्चों ने भारत मात की जय, हिन्दुस्तान जिंदाबाद का जमकर नारा लगाते हुए पराऊगंज कस्बे में मिठाई बांटी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला