HomeJaunpurJaunpur News:गीता महोत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से अतिथियों का मन...

Jaunpur News:गीता महोत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से अतिथियों का मन मोहा

Jaunpur News:गीता महोत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से अतिथियों का मन मोहा

श्री गणेश जी बालोद्यान सन्दहां के बच्चों ने की प्रस्तुति
तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मानी कला के रामलीला मैदान में मोच्छदा एकादशी एवं गीता जयंती के उपलक्ष्य पर गीता महोत्सव का आयोजन हुआ। प्रधानाध्यापक सत्यदेव तिवारी एवं प्रधानाध्यापक अखिलेश चन्द्र मिश्र एवं सर्वेश जी ने दीप प्रज्वलित किया जिसके बाद मुख्य वक्ता राकेश मिश्र समदर्शी एवं डा. अविनाश पाथर्डीकर ने गीता के महत्वपूर्ण बिन्दुओं को सरलता से समझाया। साथ ही अपने वक्तव्य में समाज के विभिन्न मतभेद को मिटाते हुए धार्मिक ग्रन्थों को पढ़ने की आग्रह किया।
बता दें कि गीता महोत्सव में श्री गणेशजी बालोद्यान सन्दहां विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से अतिथियों का मन मोह लिया। छोटे बच्चों के गीता श्लोकों का वाचन सुनकर उपस्थित जनमानस भाव’विभोर हो गये। प्रधानाध्यापक चन्द्रशेखर तिवारी ने आग्रह किया कि सभी लोग अपने भारतीय संस्कृति पर ध्यान दें जिससे बच्चों के अन्दर अपने देश के प्रति गर्व हो।
इस अवसर पर अवधेश पाण्डेय, मनीष गुप्ता, भास्कर तिवारी, जय प्रकाश गुप्ता, अमित तिवारी एडवोकेट, सूरज चौहान, प्रेम यादव, रामकिशुन सोनकर, अशोक बेनवंशी, आदेश चन्द्र, शुभम मोदनवाल, विक्की, रमेश, गीता महोत्सव समिति के पदाधिकारी, क्षेत्रीय जनमानस उपस्थित रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

 

 

Must Read