JAUNPUR NEWS : नपं कर्मचारियों को चेयरमैन प्रतिनिधि व सभासदों ने किया सम्मानित

JAUNPUR NEWS : नपं कर्मचारियों को चेयरमैन प्रतिनिधि व सभासदों ने किया सम्मानित

जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत के कुशल व्यवस्थाओं के बीच छठ पूजा सम्पन्न हुआ। छठ पूजा के छह दिन पहले से लगे कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। बता दें कि नगर पंचायत की चेयरमैन उम्मे रहीला के मार्गदर्शन में इस बार छठ पूजा सम्पन्न हुआ। चेयरमैन के निर्देश पर 6 दिन पूर्व से ही अपने कर्मचारियों को साफ-सफाई के लिए लगा दी गयी थी। कर्मियी ने पूरे घाट पर बेहतर साफ सफाई की। वहीं चेयरमैन ने सुरक्षा की दृष्टि से पोर्टेबल सीसीटीवी कैमरा घाट पर लगवा दिया तथा पूरे घाट पर छाया चित्र व फ्लोर पेंटिंग, रंग बिरंगी लाइटिंग व तिरंगा गुब्बारों से की गई। सजावट गजब की सुंदरता बिखेड़ रही थीं। छठ पूजा के व्यवस्थाओं पर विशेष नजर खुद चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान एवं प्रभारी ईओ/एसडीएम लाल बहादुर अपने सभासादगण व कर्मचारियों के टीम के साथ लगातार रखे हुये थे। कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान ने सफाई कर्मचारियों व सुपरवाइजर को उत्साहवर्धन बढ़ाते हुए सम्मानित किया। स्थानीय लोग छठ पूजा पर चेयरमैन उम्मे रहीला द्वारा की गई व्यवस्था से प्रसन्न होकर उनका आभार भी व्यक्त किया। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान, चौकी प्रभारी जफराबाद ईश्वर चन्द्र त्रिपाठी, सभासद सुनीता देवी, जोगेन्द्र निषाद, शाह नेयाज, दिलशाद अहमद, परवेज कुरैशी, विनोद प्रजापति, जगत नारायण, वेद प्रकाश, रिजवान आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA