HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : सीडीओ ने मेडिकल कालेज का किया निरीक्षण

JAUNPUR NEWS : सीडीओ ने मेडिकल कालेज का किया निरीक्षण

JAUNPUR NEWS : सीडीओ ने मेडिकल कालेज का किया निरीक्षण

विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य के चिकित्सा महाविद्यालय मेडिकल कॉलेज बृहस्पतिवार को सीडीओ सलीम साईं तेजा निरीक्षण कर निर्माण निगम तथा टेंडर के बाद नई कंपनी के नामित अधिकारियों के समय पर काम पूरा करने की बात कही। गुरुवार को सीडीओ सलीम साईं तेजा ने अस्पताल भवन का निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने निर्माण निगम तथा टेंडर के बाद आई नई कंपनी शिवांश इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड के साथ और मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों के साथ उन्होंने आईपीडी भवन, ऑपरेशन थिएटर, गैलरी, प्रीऑपरेटिव रूम को 1 महीने के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया है। निर्माण निगम के अधिकारियों को साफ सफाई का आदेश दिया है। जल्द से जल्द आईपीडी भवन चालू कर दिया जाय तथा एकेडमिक बिल्डिंग में लेक्चर हॉल को पूरा कर लिया जाय। तीसरे बैच आने में किसी प्रकार की समस्या न हो। निरीक्षण के दौरान निर्माण निगम के अधिकारी राकेश सिंह, मेडिकल कॉलेज के डा. सच्चिदानंद वरिष्ठ लिपिक सुशील चंद्रमणि चौहान आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read