HomeJaunpurJaunpur News : बृजेश सिंह प्रिंसू के साथ नजर आएंगे यह बाहुबली...

Jaunpur News : बृजेश सिंह प्रिंसू के साथ नजर आएंगे यह बाहुबली प्रत्याशी, जो हमेशा रहते है चर्चा में, पढ़िए पूरी खबर…

Jaunpur News : बृजेश सिंह प्रिंसू के साथ नजर आएंगे यह बाहुबली प्रत्याशी, जो हमेशा रहते है चर्चा में, पढ़िए पूरी खबर…

जौनपुर। विधानसभा चुनाव के बाद अब स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव की बारी है। परिषद के स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र की 36 एमएलसी सीटों पर आगामी 15 मार्च से चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। इसके चलते भाजपा, सपा, कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है। दावेदारों के नाम पर विचार हो रहा है। साथ ही चुनाव लड़ने को इच्छुक लोगों से आवेदन भी लिया जा रहा है।
वहीं, फरवरी में इसके पहले तय हुए चुनाव कार्यक्रम के दौरान जौनपुर के सिटिंग एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू ने अपना नामांकन प्रपत्र ले लिया था। लेकिन चुनाव की तिथि ही टल गई थी। ऐसे में उनका चुनाव लड़ना तय है। वहीं, पूर्व सांसद धनंजय सिंह उनके साथ लगे हुए हैं, जिनके पूरे चुनाव में एमएलसी दिन-रात एक करते नजर आए थे। ऐसे में यह चुनाव भी काफी रोचक होने की संभावना है।
निर्वाचन आयोग ने एमएलसी चुनाव कराने के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामप्रकाश के मुताबिक 15 मार्च से 19 मार्च तक कार्य दिवस में नामांकन प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। इसके बाद, नामांकन पत्रों की जांच 21 मार्च, नाम वापसी की अंतिम तिथि 23 मार्च तय की गई है। 9 अप्रैल को मतदान और 12 अप्रैल को मतगणना की जाएगी।

जौनपुर में ये लगो करेंगे मतदान
जौनपुर एमएलसी चुनाव में दो सांसद, 9 नवनिर्वाचित विधायक, 168 सभासद, 1740 ग्राम प्रधान, 2027 बीडीसी सदस्य और 83 जिला पंचायत सदस्य मतदान करेंगे। वहीं, बात अगर 2016 में हुए एमएलसी के चुनाव की करें तो उस समय कुल छह प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें बसपा के बैनर से बृजेश सिंह प्रिंसू ने चुनाव जीता था। हालांकि वो अब बसपा में नहीं हैं।
लेकिन, चुनाव लड़ने के लिए नामांकन प्रपत्र पूर्व में ही ले चुके हैं और चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं। वे चुनाव में 1765 मत पाए थे। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के लल्लन यादव 978 मत पाए थे। इसके अलावा, भाजपा से सतीश सिंह, कांग्रेस से विपिन दुबे के अलावा दो निर्दल प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए थे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read