Jaunpur News : गोमती नदी में मिली अज्ञात महिला की शव, मचा हड़कम्प

Jaunpur News : गोमती नदी में मिली अज्ञात महिला की शव, मचा हड़कम्प

जफराबाद, जौनपुर। क्षेत्र के वसीरपुर गांव के पास स्थित रेलवे ब्रिज के नीचे मंगलवार को गोमती नदी में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। महिला की लाश बहते हुए नदी में आई थी और पुल के नीचे आकर रुक गई थी। स्थानीय ग्रामीण ने जब शव को नदी में देखा, तो उसने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर चौकी प्रभारी मनोज कुमार राय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और महिला के शव को बाहर निकलवाया। चौकी प्रभारी श्री राय ने बताया कि मृतका की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। वह सलवार-सूट पहने हुई थी। शव कई दिन पुराना लग रहा है और पानी में फूलकर सड़ने लगा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त व पोस्टमार्टम के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA