Jaunpur News : सड़क के डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार पुलिसकर्मी की हुई मौत
मौत की खबर से पुलिस महकमे में छायी शोक की लहर
अतुल राय/विवेक सिंह
जलालपुर/सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार के दिन वाराणसी लखनऊ राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर सड़क के बीच बने पत्थर से बने डिवाइडर से टकराकर एक सिपाही की मौत हो गई। बताते चलें कि जौनपुर के जलालपुर थाने के सिपाही अमित सिंह अपने ड्यूटी के लिए बने अस्पताल रेहटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अपनी मोटरसाइकिल से आ रहे थे।

जैसे ही वह रेहटी गांव के करीब पहुंचे थे कि सड़क के बीच बने पत्थर के डिवाइडर से टकराकर गिर गये जिससे गम्भीर रुप से घायल हो गये। सड़क से आने-जाने वाले राहगीर सहित क्षेत्रीय लोग सिपाही को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी को ले आए जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना स्थानीय लोगों ने जलालपुर थाने पर दी जिस पर पुलिस पुलिस टीम सति जिले से पुलिस स्टाफ, आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये। बताते चलें कि सिपाही अमित सिंह सन् 2006 बैच के सिपाही थे जो चन्दौली जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव के निवासी थे। यहां जिले के जलालपुर थाने पर हेड कांस्टेबल के पद पर थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














