योगी आदित्यनाथ को दुबारा मुख्यमंत्री बनने पर जायसवाल महासभा ने दी बधाई

योगी आदित्यनाथ को दुबारा मुख्यमंत्री बनने पर जायसवाल महासभा ने दी बधाई

अजय जायसवाल
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश का लगातार दूसरी बार पुनः गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ द्वारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ध्रुवचन्द जायसवाल ने महासभा की तरफ से बधाई दिया। साथ ही अपने आवास को रोशनी जगमगाते हुए खुशी से उत्सव मनाते हुए कहा कि योगी जी ने एक साथ कई मिथ्कों को तोड़कर इतिहास कायम कर दिया है।

श्री जायसवाल ने कहा कि पूर्वांचल के विकास के साथ पूरे उत्तर प्रदेश के विकास एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने मे पूर्ण रूप से सफल युवायों को नौकरियां एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में भी सफल होंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के छः माह पूर्व ही मुख्यमंत्री योगी जी को महासभा ने वार्ता के दौरान ही साथ रहने का वादा किया था जिसे निभाया भी है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से विधानसभा चुनाव के पूर्व महासभा का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल मिलकर जायसवाल समाज को उचित टिकट देने का अनुरोध किया था।

अध्यक्ष जी ने गोरखपुर मंडल सहित पूर्वांचल के 3 नये जायसवाल को टिकट देकर महासभा के अनुरोध को स्वीकार किया जो स्वागत एवं सराहनीय है। भविष्य में प्रयागराज एवं कानपुर मंडलों के आस-पास के जिलों के जायसवाल समाज के लोगों का ध्यान देंगे, महासभा को पूर्ण विश्वास है। अन्त में प्रदेश अध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि पिछड़ों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने में योगी जी को इस बार हर विभागों मे स्वयं निगरानी रखने की जरूरत है।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Happy Holi: Rahul Prajapati | Pavitra Flex & Press | Mob.: 9454714532, 8922834701

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat