Jaunpur News : कैम्पस सेलेक्शन के लिये आयेंगी बड़ी-बड़ी कम्पनियांः कुलपति

Jaunpur News : कैम्पस सेलेक्शन के लिये आयेंगी बड़ी-बड़ी कम्पनियांः कुलपति

प्रबन्ध अध्ययन संकाय के सात विद्यार्थियों को मिला जॉब आफर पत्र

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में केंद्रीय ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से प्रबन्ध अध्ययन संकाय के सात विद्यार्थियों को जॉब ऑफर पत्र दिया गया। यह पत्र विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने दिया। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को रोजगार की उपलब्धता के लिये प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि अब बड़ी-बड़ी कंपनियों को कैंपस सेलेक्शन के लिये बुलाया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को अच्छे पैकेज और संतोषजनक नौकरी उपलब्ध हो सके। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। कहा कि निरंतर प्रयास से ही सफलता मिलती है। विश्वविद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी इसी तरह प्रयास करते रहे तो विश्वविद्यालय का सम्मान बढ़ता रहेगा।

ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सेल के समन्वयक डा. संदीप सिंह ने कहा कि प्रबंध अध्ययन संकाय के सात विद्यार्थियों का कैंपस सेलेक्शन हुआ है। उन्हें सुल्तानपुर, प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों में नियुक्ति दी गई है। इस अवसर पर गोगेवार्क कंपनी के एचआर ऋगवेंद्र सिंह ने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिये निरंतर प्रयास ही काम आते हैं और ऊंचाइयों तक भी वहीं पहुंचता है। इस अवसर पर प्रोफेसर बीबी तिवारी, प्रो. अशोक कुमार श्रीवास्तव, प्रो. बीडी शर्मा, डा. प्रदीप कुमार, डा. रजनीश भास्कर, डा. रसिकेश नवजात, डा. आशुतोष सिंह, श्याम जी त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन