Jaunpur News : कोरोना शुरू होते ही गोद लिये दिव्यांग दम्पत्ति को युवा समाजसेवी ने फिर दिया आर्थिक सहयोग

Jaunpur News : कोरोना शुरू होते ही गोद लिये दिव्यांग दम्पत्ति को युवा समाजसेवी ने फिर दिया आर्थिक सहयोग

नेत्रविहीन पति व पैर से लाचार पत्नी की मदद के लिये हमेशा खड़ा रहूंगाः ऋषि यादव
धर्मापुर, जौनपुर। मार्च 2020 में कोरोना के रूप में देश में आयी वैश्विक महामारी के चलते लगे लॉक डाउन में नेत्रविहीन पति और पैर से लाचार पत्नी की मदद के लिये आगे आये ऋषि यादव नामक युवा समाजसेवी का उस दम्पत्ति के प्रति सेवा भाव निरन्तर जारी है। उस समय से ही राशन, सब्जी, कपड़े के साथ आर्थिक मदद देने वाले ऋषि यादव ने बुधवार को भी आर्थिक सहयोग किया।

इस बाबत पूछे जाने पर श्री यादव ने बताया कि वह मोहिउद्दीनपुर गांव के निवासी हैं जो गांव में ही समाजवादी कुटिया के माध्यम से गांव सहित आस-पास के गांवों के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को शिक्षा-दीक्षा देने का कार्य मार्च 2020 से निरन्तर करते चले आ रहे हैं। इतना ही नहीं, दूध, फल, मिष्ठान, बिस्किट आदि भी बच्चों को देते रहते हैं। इसी क्रम में मार्च 2020 में जब पूरा देश कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा था जिसके चलते पूरे देश में लाक डाउन लगा था तो उसी समय से गजना गांव के दिव्यांग मुस्लिम दम्पत्ति जो आर्थिक संकट से जूझ रहा था, के लिये वह आगे आ गये।

मालूम हो कि गजना निवासी इम्तियाज अहमद आंख से लाचार हैं तो उनकी पत्नी पैर से लाचार है जिसके चलते दोनों के समक्ष बहुत बड़ा पहाड़ खड़ा हो गया। ऐसे में समाजवादी कुटिया के संस्थापक ऋषि यादव ने उस परिवार को गोद ले लिया। इसके साथ ही उसी समय से राशन, सब्जी, दूध, फल, मिष्ठान, कपड़े आदि के साथ आर्थिक मदद देना शुरू करने वाले श्री यादव ने बुधवार को भी 10 हजार रूपये का सहयोग प्रदान किया। कुल मिलाकर समाजवादी कुटिया के संचालक श्री यादव उस परिवार का पूरा खर्च उठा रहे हैं। इस बाबत पूछे जाने पर युवा समाजसेवी ऋषि यादव ने कहा कि मार्च 2020 से लगातार सेवा कर रहे इस परिवार के लिये वह आगे भी खड़े रहेंगे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Happy Holi: Rahul Prajapati | Pavitra Flex & Press | Mob.: 9454714532, 8922834701

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat