• Home
  • Trending
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Advertise
  • Delhi
  • Viral
  • About Us
  • Contact Us
Search
  • Jaunpur

JAUNPUR NEWS : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

By
Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997
-
December 23, 2022
199

JAUNPUR NEWS : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

रैन बसेरा की संख्या बढ़े, नगर में कहीं नहीं दिख रहा अलाव: श्रवण जायसवाल
जौनपुर। अलाव एवं रैन बसेरा की संख्या में बढ़ोत्तरी एवं बजबजाती नालियों की समुचित सफाई की मांग को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने नगर मजिस्ट्रेट देवेन्द्र सिंह को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि नगर के तमाम नुक्कड़, चौराहों पर राहगीर, ठेला, खोमचा, रिक्शा चालक सहित तमाम जनमानस को इस समय पड़ रही ठण्ड के बचाव के लिये जगह—जगह अलाव की व्यवस्था होनी चाहिये जो अभी तक नहीं हुई। इसके अलावा नगर में रैन बसेरा जो जनसंख्या की हिसाब से कम है। ऐसे में रैन बसेरा की संख्या भी बढ़ायी जानी चाहिये, ताकि दूर—दराज से देर रात को आने वाले यात्रियों को ठण्ड में राहत मिल सके।
श्री जायसवाल ने कहा कि नगर के गली—मोहल्लों की नालियों की स्थिति इस समय एकदम नारकीय हो गयी है जिसके चलते बजबजाती नालियों की वजह से तमाम प्रकार की बीमारियों का भी जन्म हो रहा है। गत दिवस डेंगू जैसे महामारी का सामना किया गया है जो इस तरह की अव्यवस्था का ही नतीजा माना जा रहा है।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सहित कर्मचारियों पर विशेष निगरानी की आवश्यकता है, क्योंकि वे चैन की नींद सो रहे हैं और टैक्स के रूप में ऐसे लोगों को वेतन देने वाली जनता त्राहिमाम कर रही है। ज्ञापन लेते हुये नगर मजिस्ट्रेट ने व्यापारियों को शीघ्र ही समाधान का आश्वासन दिया।
जिलाध्यक्ष श्री जायसवाल के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमण्डल में अमरनाथ मोदनवाल, आशुतोष जायसवाल, संजय कन्नौजिया, दिनेश यादव, चंगेज खान, रमेश बरनवाल, पुष्पेन्द्र निषाद, नितेश साहू, जितेन्द्र यादव पिण्टू, पवनेश यादव, कन्हैया लाल यादव सहित तमाम व्यापारी शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

  • TAGS
  • JAUNPUR NEWS : All India Industry Trade Board submitted memorandum to the city magistrate
  • Jaunpur News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने व्यापारी की हत्या को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
Facebook
X
Pinterest
WhatsApp
    Previous articleकम्पोजिट विद्यालय जालंधरपुर में स्मार्ट क्लास का हुआ उद्घाटन
    Next articleJAUNPUR NEWS : 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
    Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997

    RELATED ARTICLES

    Jaunpur News: पूर्वांचल युवा महोत्सव में प्रतिभाओं को मिला सम्मान, विजेताओं...

    Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997 - November 19, 2026

    Jaunpur News: मड़ियाहूं में हुआ सामूहिक विवाह समारोह

    Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997 - November 19, 2026

    Jaunpur News: महावीर बालिका विद्यालय में लगी विज्ञान प्रदर्शनी

    Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997 - November 19, 2026
    ABOUT US
    आप लोगों भरपूर सहयोग और प्यार की वजह से तेजस टूडे डॉट कॉम आज Google News और Dailyhunt जैसे बड़े प्लेटर्फाम पर जगह बना लिया है। आज इसकी पाठक संख्या लगातार बढ़ रही है और इसके लगभग डेढ़ करोड़ विजिटर हो गये है। आपका प्यार ऐसे ही मिलता रहा तो यह पूर्वांचल के साथ साथ भारत में अपना एक अलग पहचान बना लेगा।
    Contact us: [email protected]
    • Home
    • Trending
    • Jaunpur
    • Varanasi
    • Advertise
    • Delhi
    • Viral
    • About Us
    • Contact Us
    © Manage And Developed By Hash Innovision ( 8419065894 ) [email protected]