HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : स्कॉर्पियो की चपेट से बाइक सवार युवक की हुई...

JAUNPUR NEWS : स्कॉर्पियो की चपेट से बाइक सवार युवक की हुई मौत

JAUNPUR NEWS : स्कॉर्पियो की चपेट से बाइक सवार युवक की हुई मौत

चालक फरार, पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में लिया
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के चंबलतारा बाजार में बुधवार को स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं चालक स्कॉर्पियो छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्कॉर्पियो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के लाडलेपुर गांव निवासी जियालाल सोनकर का 34 वर्षीय पुत्र प्रदीप ऊर्फ (पिंटू) सोनकर बाइक से शहर की तरफ जा रहा था। जब वह चंबलतारा बाजार के पास पहुंचा था, उसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया जिससे प्रदीप ऊर्फ (पिंटू) सोनकर बाइक समेत सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। आस—पास के लोग घटनास्थल पर दौड़े। लोगों ने उसे उपचार के लिए हॉस्पिटल ले जाने का प्रयास कर रहे थे।

इसी दौरान मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच गई। हालांकि चालक ने स्कार्पियो वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे मे लेकर थाने ले गई और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और स्कार्पियो चालक की तलाश में जुट गई ।उधर परिजनों मे मौत की खबर लगते ही कोहराम मच गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read