HomeJaunpurJaunpur News: विजयदशमी के दिन शस्त्र पूजन करके धर्म रक्षा का लिया...

Jaunpur News: विजयदशमी के दिन शस्त्र पूजन करके धर्म रक्षा का लिया गया संकल्प

  • विजयदशमी के दिन शस्त्र पूजन करके धर्म रक्षा का लिया गया संकल्प

तेजस टूडे सं.
अतुल जायसवाल
रामपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित महावीर मंदिर पर विजयदशमी के दिन विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोगों ने शस्त्र पूजन किया जहां संगठन के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान भारतीय संस्कृति और परम्पराओं के प्रति आस्था जताते हुए धर्म और भारतीय संस्कृति की रक्षा का संकल्प लिया गया। लोगों को पुराने भारतीय संस्कृति और भारतीय परंपराओं के बारे में बताया गया। और उन्हें अन्याय के खिलाफ लड़ने और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई। इस अवसर पर संतोष मिश्रा, प्रियांशु दीक्षित, आशुतोष दुबे, राहुल दुबे, पिंटू जायसवाल, संजय सोनकर, रमेश दुबे, छेदी जायसवाल, प्रद्युम्न दुबे, सुरेश दुबे सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Must Read