Jaunpur News: जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने ट्रेन से 120 बोतल अवैध शराब किया बरामद

  • जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने ट्रेन से 120 बोतल अवैध शराब किया बरामद

  • एसी कोच के पैनल के पीछे बोरी व पेटी में तस्करी कर बिहार ले जाया जा रहा था

तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त पुलिस टीम ने जयनगर क्लोन एक्सप्रेस के एसी कोच से 10 बोरी में पैक 120 बोतल अंग्रेजी शराब तस्करों द्वारा बिहार जाने के दौरान पुलिस ने बरामद कर अज्ञात के विरूद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शनिवार की देर शाम जीआरपी चौकी प्रभारी अश्विनी पटेल व आरपीएफ उपनिरीक्षक जेपी बहुगुणा व कांस्टेबल जनार्दन यादव ने सूचना पर स्टेशन पर खड़ी ट्रेन संख्या 04652 जयनगर क्लोन एक्सप्रेस बिहार जाने के लिए तैयार थी। सूचना मिली कि एसी कोच बी 9 के एसी कोच के पैनल के पीछे तस्कारी कर शराब ले जाया जा रहा है। तलाशी के दौरान 10 बोरी व तीन पेटी में 120 बोतल अंग्रेजी प्रतिबंधित शराब बरामद किया गया जिसकी कीमत लगभग 90 हजार रुपए बताया गया। जीआरपी पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर शराब को मालखाने में जमा कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA