JAUNPUR NEWS : महाविद्यालय का दुष्प्रचार करने वाले युवक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कालेज का दुष्प्रचार करने, महाविद्यालय की छात्राओं पर धर्मांतरण का आरोप लगाने व जबरन वसूली के आरोपी युवक पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज मामले की जांच में जुटी है। मालूम हो कि क्षेत्र के तालीमाबाद सबरहद स्थित फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कालेज के प्राचार्य डाॅ. तबरेज आलम ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर बताया कि सबरहद गांव निवासी इम्तियाज अहमद पुत्र मुमताज एक गिरोहबंद है जो काफी समय से सोशल मीडिया, अन्य संचार माध्यमों के अलावा महाविद्यालय के आस—पास गांव में अपने साथियों के साथ जाकर महाविद्यालय का दुष्प्रचार कर रहा है।
आरोपी इम्तियाज द्वारा सोशल मीडिया माध्यम से प्रचार कर रहा है कि महाविद्यालय के स्टाफ द्वारा मुस्लिम छात्राओं को भगवा प्रेमजाल में फंसाकर धर्मांतरण कराने का प्रयास किया जा रहा है। नौ वर्षों में 10 लाख छात्राओं व महिलाओं को भगवा प्रेमजाल का शिकार बताता है, कभी महाविद्यालय को अय्याशी का अड्डा बताता है। पुलिस अधीक्षक को दी गई तहरीर में प्राचार्य ने बताया कि उक्त सम्बंध में जब आरोपी से दुष्प्रचार का कारण पूछा गया तो आरोपी ने दुष्प्रचार बंद करने के लिए 1 लाख रुपये नगदी और 10 हजार रुपये प्रति माह की मांग करने लगा। रूपए न देने पर बराबर दुष्प्रचार करने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने मुकदमा दर्ज कर तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












