JAUNPUR NEWS : गुरैनी में 40 लोगों ने ओटीएस का उठाया लाभ

JAUNPUR NEWS : गुरैनी में 40 लोगों ने ओटीएस का उठाया लाभ

3.60 लाख रूपये की हुई राजस्व वसूली
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। बिजली कारपोरेशन ने बकाया वसूल के लिए अपनी ताक़त झोंक दी है। गुरैनी में शिविर लगाकर ओटीएस के तहत 40 उपभोक्ताओं ने लाभ उठाया। लगभग 3 लाख साठ हज़ार राजस्व वसूल हुए। 10 बड़े बकायेदारों का कनेक्शन काटे गये। ओटीएस में लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं की कतार लग गई। एक्सईएन शाहगंज के निर्देशन में जेई पुनीत सिंह, संतोष सिंह के देखरेख में यहाँ शिवर लगाया गया। 40 उपभोक्ताओं ने ओटीएस का लाभ उठाया। एसडीओ अजित यादव ने बताया कि तीन चरण में बकाया वसूल किया जा रहा है। उपभोक्ताओं को विभिन्न श्रेणियों में बकाया जमा करने की छूट दी जा रही है। किसान, घरेलू, कामर्शियल तथा निजीय संस्थान बिजली बिल में सरचार्ज पर अधिकतम 100 फ़ीसद की छूट प्रदान कर बड़ी राहत दी है। इस अवसर पर जेई सन्तोष यादव, पुनीत सिंह के अलावा दयाराम, अरुण शुक्ला, जावेद समेत अन्य लोग शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA