जय प्रकाश यादव अध्यक्ष एवं राम नारायण गुप्ता मंत्री चुने गये

जय प्रकाश यादव अध्यक्ष एवं राम नारायण गुप्ता मंत्री चुने गये

खुटहन, जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई खुटहन का त्रैवार्षिक अधिवेशन/निर्वाचन बीआरसी खुटहन के सभागार में सम्पन्न हुआ। सभी पदों पर एक-एक नामांकन हुआ जिससे पुरानी कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुये। चुनाव अधिकारी बदलापुर अध्यक्ष नन्द कुमार यादव एवं चुनाव पर्यवेक्षक और जिला मंत्री दुष्यंत मिश्र ने अपनी देख—रेख में चुनावी प्रक्रिया को संवैधानिक तरीके से सम्पन्न कराया। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ अतुल प्रकाश यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही अपने सम्बोधन में कहा कि वर्तमान डबल इंजन की सरकार सिर्फ कहने के लिये है। शिक्षक कर्मचारी का हित करने के लिए सभी इंजन फेल है। वर्तमान में शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों को प्रताड़ित करने के लिए समर कैंप चलाये जाने का आदेश निर्गत किया गया है। यह समर कैंप 15 जून से 30 जून तक चलाया जा सकता है। जैसा कि प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी ने मांग भी किया है। पदोन्नति, स्थानांतरण समायोजन, पुरानी पेंशन के लिये कई वर्षों से झेलाया जा रहा है। शिक्षक हित का कोई भी कार्य नहीं हो रहा है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिला महामंत्री शिवकुमार सरोज ने शपथ ग्रहण कराया जिसमें जय प्रकाश यादव अध्यक्ष, डॉ रामचंद्र यादव, सुधीर यादव, राकेश मिश्र, हरिश्चंद्र यादव, हौंसिला प्रसाद, सुदामा देवी उपाध्यक्ष, राम नारायण गुप्ता मंत्री, जय प्रकाश सिंह, अभिषेक चौधरी, ध्रुव यादव, बाबूराम मौर्य, राममिलन यादव संयुक्त मंत्री, प्रमिला यादव कोषाध्यक्ष, इंदु राम बिन्द लेखाकार, मिठाई लाल यादव आय व्यय निरीक्षक, विवेक चौधरी मीडिया प्रभारी रहे। संरक्षक के रूप में नीरज सिंह एवं सुशील यादव मनोनीत किये गये। इस अवसर पर राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त अशोक सोनकर, श्रीकांत शर्मा, डॉ हरेकृष्णा सिंह, अनुराग निषाद, राजेश कुमार, उदयभान, रामप्यारे, वीरेंद्र यादव, जगदीश यादव, अंत लाल गौतम, विवेक कनौजिया, प्रदीप सिंह, मकबूल अहमद, कृष्ण कमल वर्मा, दिनेश कुमार, दिलीप कुमार, नरेंद्र मिश्रा, नवीन सिंह, सूर्य प्रकाश यादव आदि उपस्थित रहे। अन्त में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA