Wednesday, May 13, 2026
HomeJaunpurबिना मास्क व हेलमेट के चल रहे बाइक सवार का किया गया...

बिना मास्क व हेलमेट के चल रहे बाइक सवार का किया गया चालान

-

Invoice issued to the bike rider running without a mask and helmet

सीओ व नवागत एसओ ने बाइक सवार को मास्क के लिए किया जागरूक

पंकज बिंद
महराजगंज, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार के निर्दशानुसार कोविड—19 को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लागू किये गए लॉकडाउन के पालन करने के लिए दूसरे दिन रविवार को स्थानीय पड़ाव पर सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह व नवागत थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ सघन चेकिंग अभियान साथ बिना मास्क व बिना हेलमेट के जा रहे

सुईथाकला, जौनपुर। सरपतहां पुलिस ने लाकडाऊन के दौरान शनिवार को बेवजह घर से निकलने वाले लोगों के साथ सख्त रूख अख्तियार किया। इस दौरान थाना प्रभारी पंकज पाण्डेय अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में लोगों को लाकडाऊन के नियमों का पालन करने की अपील करते हुए चक्रमण करते रहे। इस दौरान उन्होंने लाकडाउन के दौरान बिना मास्क के बिना वजह घूमने के आरोप में लगभग आधे दर्जन लोगों को हिरासत में लेने के साथ ही लगभग डेढ़ दर्जन दुपहिया वाहनों का चालान किया।

बाइक सवार का किया चालान व दो हजार रुपये शमन शुल्क वसूला गया। सीओ ने भयावह कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए मास्क लगाने व फालतू टहलने से मना करते हुए जागरूक किया गया। इस मौके पर उपनिरीक्षक इंद्रजीत यादव सहित पुलिस के जवान मौजूद रहे।

धर्मापुर, जौनपुर। धर्मापुर ब्लाक के गौराबादशाहपुर कस्बा निवासी 12 लोगों की रिपोर्ट शनिवार को कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। गौराबादशाहपुर कस्बा के गौरा निवासी किराना व्यवसायी भाइयों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बीते चार जुलाई को इस परिवार व उनसे संपर्क के 70 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। जिसमें से व्यवसायी परिवार के तीन के साथ कुल 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सीएचसी गौराबादशाहपुर के अधीक्षक डा. मनोज कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम शाम को कस्बे में पहुंची। टीम ने सभी संक्रमित को एम्बुलेंस से पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्थित अस्थाई अस्पताल भिजवाया। मौके पर एसओ रामप्रवेश कुशवाहा भी मय फोर्स मोजूद रहे। अधीक्षक ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर इलाके को सील करने की तैयारी की जा रही है। मीरगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के लासा गांव में यूपीपीसीएल के तहत कराये जा रहे कार्य में उपयोगी सामान को लेने गये सुपरवाईजर को आधा दर्जन मनबढो ने पीट कर घायल कर दिया। पीड़ित घायल अवस्था में पहुंच पुलिस को तहरीर दे दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंवारा थाना के कठार गांव निवासी 24 वर्षीय अभिषेक सिंह यूपीपीसीएल द्वारा कराये जा रहे कार्य मे ठेकेदार द्वारा सुपरवाइज़र रखा गया है। ठेकेदार लासा गांव मे कुछ सामान छोड रक्खा था। जिसे अभिषेक सिंह लेने गया था। सामान नही देने और ठेकेदार को लिवा कर आने के लिए कहते हुए उसे आधा दर्जन लोगों ने लाठी डण्डा से पीटकर घायल कर दिया। जिससे उसका सिर फट गया। थाने पहुच कर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है। चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के सबरहद मोलनापुर गांव की एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म कर फरार चल रहे दो आरोपितों को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के उसरहटा रेलवे क्रॉसिंग के समीप से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। क्षेत्र के सबरहद मोलनापुर गांव निवासी एक किशोरी के साथ बीते अप्रैल माह में दो युवकों ने एक किशोरी को बहला कर दुष्कर्म कर फरार हो गए थे। शनिवार की सुबह कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र उसरहटा रेलवे क्रॉसिंग के समीप दुष्कर्म के दो आरोपी खेतासराय थाना क्षेत्र के भठियारी सराय मोहल्ला निवासी बाला उर्फ इब्राहीम पुत्र स्व मुशीर व जनपद के अंबर होटल के पीछे बलुआ घाट निवासी जावेद पुत्र इब्राहीम उर्फ पप्पू मिस्त्री भागने की फिराक में खड़े थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। सड़क पर चलना मुश्किल, लोग हो रहे दुर्घटना के शिकार पंकज बिंद महराजगंज, जौनपुर। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्मित सड़क की दुर्दशा देखकर लोग यह कहने को मजबूर हो जाते हैं कि सड़क में गड्ढा है या फिर गड्ढ़े में सड़क। फिलहाल खस्ताहाल जर्जर गड्ढेदार सड़क पर चलने को मजबूर लोग अनायास ही दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। सड़क पर बने गड्ढों में बारिश का पानी जमा हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बक्शा रसिकापुर लोहिंदा मार्ग का निर्माण 2013-14 में प्रारंभ हुआ था। इसका निर्माण मई 2014 में पूर्ण हो जाना था लेकिन 2017 तक निर्माण कार्य चला। 5 वर्ष का अनुरक्षण काल निर्माण इकाई ने 2019 में पूर्ण दिखाकर मरम्मत का कार्य बंद कर दिया। ऐसे में 2020 में सड़क टूटकर पूरी तरह से बिखर गई। 2017 में तत्कालीन जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में देरी व लापरवाही को लेकर निर्माण इकाई पर प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ निर्माण एजेंसी को ब्लैक लिस्टेड कर दिया था। मयन्दीपुर, लोहिन्दा चौराहा से बंधवा तक सड़क टूटकर पूरी तरह से बिखर गई है। सड़क में बने बड़े-बड़े गड्ढे दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। दिन में तो किसी प्रकार इस सड़क पर 15 किलोमीटर की दूरी घंटे-डेढ़ घंटे में तय की जा सकती है लेकिन रात के समय में इस सड़क पर चलना किसी भारी जोखिम से कम नहीं है। ऐसे में बाइक, साइकिल व पैदल यात्री सड़क में बने गड्ढों में गिरकर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

LATEST POSTS

Jaunpur News: ग्राहक सेवा केन्द्र से पैसा निकालने पहुंचे ग्राहक से मारपीट

ग्राहक सेवा केन्द्र से पैसा निकालने पहुंचे ग्राहक से मारपीट  तेजस टूडे सं. राकेश शर्मा खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित यूनियन बैंक के पास मंगलवार शाम...

Jaunpur News: सोने की खरीद पर इब्जा ने की ज्वेलर्स एवं ग्राहक से संयम बरतने की अपील

सोने की खरीद पर इब्जा ने की ज्वेलर्स एवं ग्राहक से संयम बरतने की अपील प्रधानमंत्री ने यह नहीं कहा है कि दुकान बन्द...

Jaunpur News: जेसीआई जौनपुर ने प्रशिक्षण शिविर का किया आयोजन

जेसीआई जौनपुर ने प्रशिक्षण शिविर का किया आयोजनतेजस टूडे ब्यूरो शुभांशू जायसवाल जौनपुर। आज के प्रतियोगी दौर में कार्यक्रम को प्रोफेशनल तरीके से अंजाम देना एक...

Jaunpur News: सीडीओ ने उर्वरक गोदाम का किया निरीक्षण

सीडीओ ने उर्वरक गोदाम का किया निरीक्षणतेजस टूडे सं. चन्दन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular