अन्तरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय: अयोध्या की सांस्कृतिक संरक्षक पर दी प्रस्तुति

अन्तरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय: अयोध्या की सांस्कृतिक संरक्षक पर दी प्रस्तुति

तेजस टूडे ब्यूरो
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास एवं पुरातत्त्व विभाग की द्वितीय वर्ष की शोधार्थी, सान्या गुप्ता ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के डार्विन में 22 से 28 जून तक आयोजित प्रतिष्ठित वर्ल्ड आर्कियोलॉजिकल कांग्रेस (WAC-10) में अपने शोध पत्र “अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय: अयोध्या की सांस्कृतिक संरक्षक” पर प्रस्तुति दी। वह प्रो. दुर्गेश श्रीवास्तव के निर्देशन में पीएच.डी. कर रही हैं। वर्ल्ड आर्कियोलॉजिकल कांग्रेस विश्व स्तर पर पुरातत्त्व के क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलनों में से एक है जो प्रत्येक चार वर्षों में आयोजित होता है। इसमें विश्व भर के विद्वान, शोधकर्ता और क्षेत्रीय विशेषज्ञ एकत्र होकर सांस्कृतिक विरासत, पुरातत्त्वीय पद्धतियों और उनसे जुड़े समसामयिक मुद्दों पर संवाद और शोध प्रस्तुत करते हैं। इस उपलब्धि के साथ सान्या गुप्ता को “अर्ली करियर रिसर्च विमेन स्कॉलरशिप” से भी सम्मानित किया गया जो उभरती हुई महिला शोधार्थियों की प्रतिभा और क्षमता को मान्यता देता है। इस सम्मान को प्राप्त करने वाली वह देश की सबसे युवा शोधकर्ताओं में से एक बन गई हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA