एलपीएस में इण्टर ब्रांच इंग्लिश डिबेट प्रतियोगिता सम्पन्न

एलपीएस में इण्टर ब्रांच इंग्लिश डिबेट प्रतियोगिता सम्पन्न

तेजस टूडे ब्यूरो
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एण्ड कॉलेजेज़ के बी-ब्लॉक राजाजीपुरम स्थित एसपी लाइसियम प्रेक्षागृह एवं लखनऊ पब्लिक कॉलेज ए-ब्लॉक राजाजीपुरम में इण्टरब्रांच अंग्रेजी डिबेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जहां प्राइमरी से कक्षा-12 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली की सीनियर कोर्ट असिस्टेंट साक्षी चतुर्वेदी, एमिटी यूनिवर्सिटी के अंग्रेजी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ कौशल यादव, टाइम्स ग्रुप से अर्पित गुप्ता, विदुर कपूर व विकास चंद्र मिश्रा उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में ग्रुप ‘ए’ से वृंदावन योजना शाखा के अन्वेष मिश्रा व अद्रा सिंह विजेता एवं डीएलएफ गार्डन सिटी शाखा के निश्छल अवस्थी व देवांशी पाल उपविजेता रहीं। ग्रुप ‘बी’ से डी एल एफ गार्डन सिटी शाखा के यजत उपाध्याय तथा प्रखर द्विवेदी विजेता तथा आनन्द नगर व सहारा स्टेट शाखा की निध्याशी मिश्रा, आराध्या सिंह, कौशिकी मिश्रा व विदुषी मिश्रा उपविजेता रहीं। ग्रुप ‘सी’ से ए-ब्लॉक राजाजीपुरम शाखा की गज़ाला फातिमा व दिव्यांशी पटेल विजेता तथा वृंदावन योजना शाखा के आदर्श त्रिपाठी व असित सचान उपविजेता रहीं। ग्रुप ‘डी’ से ए-ब्लॉक राजाजीपुरम शाखा के आराध्या सक्सेना व सारा अज़ीम विजेता व गोमती नगर शाखा के उनैज़ा शकील व सृष्टि श्रीवास्तव उपविजेता रहीं।
ग्रुप ‘ए’ से वृंदावन योजना शाखा के अन्वेष मिश्रा, ग्रुप ‘बी’ से डीएलएफ गार्डन सिटी शाखा के प्रखर द्विवेदी, ग्रुप ‘सी’ से वृंदावन योजना शाखा के असित सचान व ग्रुप डी से सीतापुर शाखा के कार्तिकेय श्रीवास्तव सव्रश्रेष्ठ वक्ता चुने गये।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA