सम्प्रेक्षण गृह में किशोरियों के विकास के लिये सर्जित एक्शन प्लान का हुआ शुभारम्भ

सम्प्रेक्षण गृह में किशोरियों के विकास के लिये सर्जित एक्शन प्लान का हुआ शुभारम्भ

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। उच्च न्यायालय के दिशा निर्देशन में राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में किशोरियों के सर्वागीण विकास हेतु सर्जित एक्शन प्लान का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश रवीन्द्र नाथ दूबे द्वारा दीप प्रजवल्लित कर किया गया। किशारियों को सम्बोधित करते हुये डीजे ने कहा कि उच्च न्यायालय के निर्देशन में इस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया है। इसका उद्देश्य किशोरियों का सर्वागीण विकास करना है। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत किशोरिया विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना आने वाला कल संवार सकती हैं। किशोरियों को बढ़—चढ़कर इसमें प्रतिभाग करना चाहिए जिससे कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नाजनीन बानो ने बताया कि उच्च न्यायालय द्वारा किशोर अपचारियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष बल दिया जा रहा है। राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में किशोरियों के विकास हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में कौशल विकास विभाग के माध्यम से विभिन्न प्रकार के कौशल विकास से सम्बन्धित कोर्सेज चलाये जा रहे हैं जिनको सीखकर किशोरियों आत्मनिर्भर बन सकती है। इसके अतिरिक्त योग, ध्यान, खेलकूद, थिएटर, चित्रकारी, बागवानी, संगीत, नाटक, पेटिंग आदि का आयोजन किया जा रहा है। सभी कार्यक्रमों की निगरानी के लिये अधिकारियों को नियुक्त किया गया है जो अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेगें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला