आईजी, डीएम व एसएसपी ने बाजार में किया फ्लैग मार्च
अंकित सक्सेना
बदायूं। बरेली परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक डॉ0 राकेश सिंह, जिलाधिकारी मनोज कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. ओम प्रकाश सिंह ने पूरी अमले के साथ होली सहित अन्य त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए परशुराम चौक से लेकर 6 सड़का, खैराती चौक, बड़ा बाजार, पुराना सिटी पोस्ट ऑफिस रोड होते हुए पैदल चलकर फ्लैग मार्च किया।
इस दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को हिदायत दी कि दुकानों के आगे किसी भी दशा में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाजारों में आने वाले लोग अपने वाहनों को वाहन स्टैंड पर ही पार्क करें जिससे जाम की स्थिति ना बन पाए। इस दौरान रास्ते में कई दुकानों के काउंटर और सामान दुकानों से बाहर रखे मिले कई दोपहिया वाहन अव्यवस्थित रूप से दुकानों के बाहर लगे मिले जिस देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुए दुकानों एवं वाहनों का चालान भी काटा गया। कुछ दुकानदारों ने दुकानों की नीचे की नाली पाट रखी है जिस देखकर उन्होंने नगर पालिका को कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
अधिकारियों ने लोगों से अपील किया कि यह जिला गंगा—जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है। सूफी संतों की यह भूमि है। यहां किसी प्रकार की खुराफात बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी लोग आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्वक त्योहारों को मनाएं। इस अवसर पर जिला प्रशासन, पुलिस विभाग सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











